भारतीय लोकतंत्र रकक्ष सेनानी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार अटल ने जानकारी दी‌ की प्रदेश भर के‌ जिले मे लोकतंत्र सेनानी कोविड 19 से लडने हेतु हर जिले के जिलाधिकारीयो के माध्यम से सहयोग राशि भेज रहे है इसी क्रम मे आज बरेली के लोकतंत्र सेनानी समित ने बरेली जिलाधिकारी को एक लाख एक हजार की सहायता राशि का चैक सौंपा।
उन्होने बताया कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुये प्रदेश भर के सेनानी राज्य सरकार की हर संभव सहायता कर रहे है।
आज जिलाधिकारी बरेली को ड्राफ्त सौपने के वक्त मौजूद सेनानियो मे मुख्यरुप से वीरेंद्र कुमार अटल जिलाध्यक्ष डा राजेंद्र बहादुर चौधरी, राजेन्द्र पाम, डा वीरेन्द्र सिंह, सुमन्त माहेश्वरी रहे।
बाद मे बरेली जिले से सहयोग करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों का वीरेंद्र कुमार अटल प्रदेश महामंत्री संगठन ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: